दिल्ली में मुख्यमंत्री के पद के लिए भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने सुझाया नाम
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है इस जीत में भाजपा ने बहुमत हासिल करते हुए करीब 27 साल बाद दिल्ली में वापसी की। इस जीत के साथ ही अब सीएम के नाम के लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है लगभग हर राज्य से तरह-तरह के चर्चाएं और तरह-तरह के नाम सुनने को मिल रहे हैं।
इस वक्त जो सबसे बड़ी खबर निकलकर आ रही है। वह है कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने दिल्ली में सीएम के पद को लेकर जो नाम सुझाया। है वह दिल्ली के सांसद और भोजपुरी की लोकप्रिय गायक और अभिनेता मनोज तिवारी का है। और बिहार में भी मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने की मां जोर पकड़ने लगी है।
भोजपुरी अभिनेता ने किसका लिया नाम?
दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कहा कि अगर भोजपुरी जगत के सुपरस्टार मनोज तिवारी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो यह बेहतर होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर मनोज तिवारी मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह यूपी और बिहार वासियों के लिए खुशी की बात होगी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगे खेसारी लाल यादव ने कहा कि हम सभी लोगों के लिए गर्व की बात है। कि हमारे प्रदेश का हमारी भाषा का एक गायक हम लोगों के बीच रहने वाला एक ऐसा कलाकार जो दिल्ली का सीएम बनेगा हमारे मनोज भैया ने ऐसा रास्ता बनाया है कि हम कलाकार भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं। यह मार्ग अब पूरी तरह से प्रशस्त हो चुका है पूरे भोजपुरी जगत में खुशी की लहर है और यह खुशी की बात होगी कि यदि उनको या मौका मिलता है। तो हम पूर्वांचल बिहारी के लिए इससे बड़ा अवसर नहीं होगा।
मनोज तिवारी को CM बनाने की मांग
अभी तक तो दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के नाम के लिए जो चर्चा आए थे। वह प्रवेश वर्मा से लेकर अन्य कई राजनेताओं के नाम इस चर्चा में शामिल थे। लेकिन अब बिहार में मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठे लगी है।

दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि वह चाहते हैं कि मनोज तिवारी दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। यह केवल वही नहीं चाहते बल्कि पूरे भोजपुरी जगत यह चाहता है कि मनोज भैया ही दिल्ली के मुख्यमंत्री बने।
खैर अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आखिर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी मिलती किसे है। इस पद के लिए काफी बड़े-बड़े नाम सामने निकल कर आए हैं। हालांकि यह अभी तक केवल चर्चाएं हैं नाम की सुर्खियां हैं अभी तक पार्टी की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पिछले कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को देखा जाए तो भाजपा ने हमेशा एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। सीएम के पद को लेकर चाहे वह राजस्थान के मुख्यमंत्री पद हो ,महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद हो चाहे मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री पद हो। इन सभी राज्यों में जिन नाम की चर्चाएं थी उन्हें सीएम न बनाकर भाजपा ने एक अलग ही चेहरे को सीएम बनाया।
अब बारी दिल्ली की है दिल्ली में भी इसी तरह से तरह-तरह के नाम की चर्चा आए हैं। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन पार्टी की तरफ से भी कोई इसकी घोषणा नहीं की गई है। जिससे यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी मिलती किसे है।
बीजेपी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं
हालांकि बीजेपी की तरफ से अभी किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। सीएम पद के लिए आखिरी फैसला पार्टी हाइ-कमान करेगी। सीएम पद को लेकर दिल्ली मे एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमे बीजेपी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।