दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देगी भाजपा सरकार, कब से किसको मिलेगा यह लाभ
दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत हासिल किया है। इस बहुमत के साथ ही भाजपा की 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर वापसी हुई है। अब दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के मन में ख्याल आ रहे हैं कि भाजपा की सरकार जो चुनाव में वादे किए थे 2500 देने की वह कब से मिलेगा।
भाजपा की दिल्ली में वापसी के साथ है अब दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के मन में भी सवाल पर अपने लगा है। कि आखिर चुनावी वादी जो किए थे बीजेपी ने कि वह प्रत्येक महिला को प्रत्येक माह 2500 देगी वह कब से मिलेगा।
इस तरह के चुनावी वादे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से भी किया गया था। केजरीवाल ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी चुनाव में जीतती है तो वह महिलाओं को 2100 प्रतिमाह देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी रोहिणी में हुए चुनावी रैली में कहा था कि मार्च मे महिला दिवस से महिलाओं को पैसे मिलने की जो प्रक्रिया है वह शुरू कर दी जाएगी।
आम आदमी पार्टी की तरफ से 2100 देने का हुआ था ऐलान
सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा ने दिल्ली चुनाव के पहले ही अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि वह दिल्ली में सरकार बनने के बाद महिलाओं को ढाई हजार रुपए देगी। अब भाजपा चुनाव जीत चुकी है सत्ता में उसकी वापसी वापसी हो चुकी है। अब दिल्ली की महिलाओं को भी इंतजार है कि उन्हें कब से हर महीने ढाई हजार रुपए सरकार की तरफ से मिलेंगे।
आपको बताते चले की महिलाओं के लिए यह आर्थिक सहायता इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने शुरू की थी अपने दिल्ली में हर महीने महिलाओं को खाते में 1000 देती थी इस बार के चुनावी वादों के अनुसार अगर आम आदमी पार्टी की दिल्ली में दोबारा जीत होती है तो वह इस राशि को बढ़ाकर 2100 कर देगी।
मार्च से मिल सकते हैं पैसे
भाजपा की तरफ से दिल्ली की महिलाओं के लिए प्रत्येक महीने 2500 देने का ऐलान किया गया था। अब जब दिल्ली में भाजपा की सरकार को बहुमत मिल चुका है। उनकी पार्टी सरकार बनाने की तैयारी में ऐसे में दिल्ली की महिलाओं के मन में जो सवाल आ रहा है वह सवाल है कि अब उन्हें कब से 2500 महीने मिलेगा।
माना जा रहा है कि मार्च के महीने से इस योजना को शुरू किया जा सकता है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के चुनावी रैली के दौरान ही बताया था कि 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से महिलाओं को ढाई हजार रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। यानी साफ तौर पर अगर देखा जाए तो मार्च में यह योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
आखिर किन महिलाओं को मिलेगी यह राशि
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा तो जीत गई है। अब भाजपा की जीत के साथ है दिल्ली की महिलाओं के मन में यह सवाल भी पैदा हो रहा है। कि आखिर किन-किन महिलाओं का को इस योजना का लाभ मिलेगा क्योंकि आप की सरकार ने इस योजना में लाभ लेने के लिए कुछ नियम तय किए थे। उन्हीं के आधार पर महिलाओं को लाभ दिया जाता था।
अब यह देखना जल्दी दिलचस्प होगा कि भाजपा की सरकार इस योजना के लिए क्या नियम और पत्रताएं तय करती है। फिलहाल इस बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं आई है। लेकिन फिर भी यह उम्मीद लगाए जा रहे हैं कि इस योजना का लाभ निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को ही मिलेगा।