बिहार स्वास्थ्य विभाग मे बम्पर भर्ती, जाने क्या है योग्यता, कितनी है सैलरी

बिहार स्वास्थ्य विभाग मे बम्पर भर्ती, जाने क्या है योग्यता, कितनी है सैलरी

बिहार स्वास्थ्य विभाग मे बम्पर भर्ती, जाने क्या है योग्यता, कितनी है सैलरी

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने बिहार स्वास्थ्य विभाग मे बम्पर भर्ती के अंतर्गत कीट संग्रहकर्ता (Insect Collector) के 53 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 5 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 5 फरवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन लिए जाने शुरू हो चुके है। बिहार स्वास्थ्य विभाग मे बम्पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी हो चुकी है। बिहार स्वास्थ्य विभाग की इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार को विभाग की आफ़िशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर 5 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते है। तथा आवेदन शुल्क का भुगतान भी इसी दिन तक किया जा सकेगा।

पदों का विवरण:

पदों का विवरण:

श्रेणीपदों की संख्या
अनारक्षित18
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)5
अनुसूचित जाति (SC)10
अनुसूचित जनजाति (ST)1
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)11
पिछड़ा वर्ग (BC)6
पिछड़ा वर्ग महिला2
कुल53


जाने क्या है योग्यता, कितनी है सैलरी


शैक्षिक योग्यता:

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा:

बिहार स्वास्थ्य विभाग मे बम्पर भर्ती के आवेदन के लिए पुरुष अभ्यर्थियो की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि महिला अभ्यर्थियो की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गयी है। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क:

सामान्य/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीएच अभ्यर्थियो को 150 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

वेतनमान:

चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 5,200 से 20,200/- के साथ ग्रेड पे ₹1800/- प्रदान किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया:

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, अनुभव, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल होंगे।

आवेदन प्रक्रिया:

BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
“कीट संग्रहकर्ता पद के लिए आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और पात्रता की जांच करें।
आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण भरें।
भरे हुए आवेदन पत्र को जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।


महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आवेदन प्रारंभ तिथि: 05 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 05 मार्च 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि:05 मार्च 2025

One thought on “बिहार स्वास्थ्य विभाग मे बम्पर भर्ती, जाने क्या है योग्यता, कितनी है सैलरी”

  1. Лечение состоит из нескольких шагов. Специалисты не должны ставить капельницы автоматически: сначала проводится диагностика, оценка рисков и определяется безопасная лечебная тактика. Такой подход помогает снизить вероятность осложнений и сделать лечение обоснованным.
    Изучить вопрос подробнее – narcolog-na-dom-lugansk13.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *